फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make sure the real benefits of development plans reach every eligible person: Raghuveer

विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं : रघुवीर

Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Make sure the real benefits of development plans reach every eligible person: Raghuveer
मछलीशहर। आकांक्षात्मक ब्लॉक के विकास कार्य को निर्धारित मानकों पर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ाने का विशेष प्रयास हो। शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। ये बातें कोटवा गांव में मंगलवार को आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के दौरान विशेष सचिव रघुवीर ने कहा। दो दिवसीय दौरे पर आए उन्होंने ने आकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर की प्रगति, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान ग्राम सभा कोटवा स्थित पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आवास, पंचायत निधि एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। पंचायत भवन परिसर में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि, शिक्षा एवं आयुष्मान कैंप से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा अदारी, अमारा और खरैयामऊ में पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। इससे पहले सोमवार को सीएचसी मछलीशहर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं विभागीय कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बीडीओ अंजली भारतीय, डॉ. अमरनाथ यादव, डॉ. अमरेश चंद्र अग्रहरी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र मणि विश्वास, खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश मिश्रा समेत अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed