{"_id":"6a49235f8bdcfbbf1a0dc9f1","slug":"video-impact-of-amar-ujalas-report-clogged-drains-in-miyanchak-market-cleared-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की खबर का असर, मियांचक बाजार की जाम नालियां साफ; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की खबर का असर, मियांचक बाजार की जाम नालियां साफ; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:44 PM IST
Link Copied
जौनपुर के बरसठी क्षेत्र के खोईरी ग्राम पंचायत स्थित मियांचक बाजार में जाम नालियों और गंदगी से बाजारवासी व ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे।नालियों में पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही थी और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया था।
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए वीडियो और समाचार प्रकाशित किया।खबर का असर यह रहा कि अगले ही दिन सुबह संबंधित विभाग की ओर से सफाईकर्मियों को भेजकर जाम नालियों की सफाई कराई गई।इसके साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए बाजार क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया गया।
नालियों की सफाई होने के बाद बाजारवासियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने और उसके समाधान में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया।लोगों ने कहा कि समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की,जिससे बाजार की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।