{"_id":"6ac763adb10bba37930f8afd","slug":"video-car-damaged-in-collision-with-bus-on-highway-driver-safe-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के डूहरी गांव के पास बुधवार को हाईवे पर पीछे से आ रही बस की साइड लगने से कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक सुरक्षित रहा। घटना के बाद यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। धनौरा निवासी हिमांशु त्यागी कार से गाजियाबाद जा रहे थे। डूहरी गांव के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी कार में साइड मार दी। इससे कार आगे चल रही दूसरी बस से टकरा गई। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक को चोट नहीं आई। टक्कर मारने वाली बस के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। चालक ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाही और क्षतिग्रस्त कार को दूसरे वाहन की मदद से अपने साथ ले गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।