{"_id":"6b033a0f9e1834c726042827","slug":"jan-arogya-mela-hapur-news-c-135-1-hpr1002-152447-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जन आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जन आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की भीड़
विज्ञापन
हापुड़। बदलते मौसम के साथ बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। बच्चों को भी मौसमी बीमारियों ने अपनी चपेट में लिया है। इसके अलावा चर्म रोग से परेशान लोग भी परामर्श लेने पहुंचे।
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि जिले के 19 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेलों में कुल 1322 मरीज पहुंचे। सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इनमें बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत लेकर आने वाले मरीज अधिक रहे। बच्चों को बुखार और सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर अभिभावक उन्हें लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहीं, कुछ मरीज त्वचा पर खुजली, दाने और अन्य चर्म रोगों की शिकायत लेकर पहुंचे।
मेलों में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं और खानपान के साथ साफ-सफाई रखने की सलाह दी। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करने, पर्याप्त पानी पीने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
-