{"_id":"6b033a854a5839ef9003f974","slug":"shuttle-passenger-trains-will-operate-up-to-garhmukteshwar-today-a-special-train-will-run-tomorrow-hapur-news-c-135-1-hpr1003-152456-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज गढ़मुक्तेश्वर तक संचालित होंगी शटल पैसेंजर ट्रेन, कल स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज गढ़मुक्तेश्वर तक संचालित होंगी शटल पैसेंजर ट्रेन, कल स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन
विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक पूर्णिमा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने शटल पैसेंजर ट्रेन का संचालन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच मेला स्पेशल ट्रेन भी संचालित होगी। इससे मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
तिलक ब्रिज से चलकर बुलंदशहर को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन 23 जनवरी को बुलंदशहर तक संचालित न होकर गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन रात्रि में 20:43 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो जाएगा। इसके बाद बाबूगढ़, कुचेसर रोड, सिंभावली और गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा और कार्तिक मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
24 नवंबर को ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 बजे तिलक ब्रिज के लिए रवाना होगी और सिंभावली, कुचेसर चौपला, बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहरते हुए सुबह 6:35 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर संचालित होगी।
विज्ञापन
वहीं कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच 24 नवंबर को स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा। गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 4:45 बजे पिलखुवा रेलवे स्टेशन, शाम 5 बजे हापुड़ और 5:28 बजे गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी। मुरादाबाद से गाजियाबाद के लिए जाने वाली ट्रेन दोपहर 2:10 बजे गढ़मुक्तेश्वर, 2:35 बजे हापुड़ और 2:50 बजे पिलखुवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन का संचालन होने से भी श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि कार्तिम पूर्णिमा मेले के चलते स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही शटल पैसेंजर ट्रेन का विस्तार भी गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन तक किया गया है।