Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vaikuntha Chaturdashi is today; Dev Diwali will be celebrated tomorrow.

Hapur News: बैकुंठ चतुर्दशी आज, कल मनाई जाएगी देव दिवाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Vaikuntha Chaturdashi is today; Dev Diwali will be celebrated tomorrow.

विज्ञापन
हापुड़। कार्तिक शुक्ल पक्ष की बैकुंठ चतुर्दशी आज मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है जबकि, कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली और गंगा स्नान 24 नवंबर को होगा। गंगा स्नान, दीपदान और भगवान विष्णु व शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी तिथि रविवार की देर रात 2:37 बजे से शुरू होकर 23 नवंबर रात 11:42 बजे तक रहेगी। इस दिन दिवंगत परिजनों की स्मृति में गंगा तट पर दीपदान का विशेष महत्व है। दीपदान का समय शाम 5:35 बजे से रात 11:40 बजे तक रहेगा। इस दिन 14, 21, 51, 108 या 365 बत्तियों वाले दीपक जलाना श्रेष्ठ माना गया है।
विज्ञापन


ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय ने बताया कि ज्योतिष सम्राट पंचांग गणना के अनुसार पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर रात 11:42 बजे से शुरू होकर 24 नवंबर रात 8:24 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा व्रत तिथि में चंद्र दर्शन के आधार पर रखा जाएगा। 24 नवंबर को पूर्णिमा तिथि में चंद्र दर्शन होने के कारण इसी दिन व्रत रखा जाएगा। चंद्र दर्शन का समय शाम 5:05 से रात 8:15 बजे तक रहेगा। इस दिन गंगा स्नान, दान, दीपदान और सत्यनारायण भगवान की पूजा व कथा श्रवण का विशेष महत्व है। इसके साथ कार्तिक स्नान का समापन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्रिपुरासुर के वध से जुड़ी है देव दिवाली की मान्यता
सुबोध पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार त्रिपुरासुर नामक राक्षस के अत्याचारों से परेशान होकर देवताओं ने भगवान शिव से रक्षा की प्रार्थना की थी। भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया। इसी कारण उन्हें त्रिपुरारी कहा गया और इस तिथि को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। विजय की खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था, जिसे देव दिवाली कहा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन देवता काशी में दीपोत्सव मनाने आते हैं। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव, माता लक्ष्मी और गंगा माता की पूजा, तुलसी पूजन व विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना पुण्यकारी माना जाता है। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का स्मरण भी किया जाता है। यह पर्व अंधकार से प्रकाश और अज्ञान से ज्ञान की ओर बढ़ने का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed