{"_id":"6afb40c43f419373170f9cff","slug":"exhibition-of-indigenous-products-from-across-the-country-gonda-news-c-100-1-gon1003-169979-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: देशभर के स्वदेशी उत्पादों से सजी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: देशभर के स्वदेशी उत्पादों से सजी प्रदर्शनी
Mon, 16 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के गांधीपार्क टाउन हॉल परिसर में लगी प्रदर्शनी।
गोंडा। टाउनहाल स्थित डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में रविवार से मंडल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2026 शुरू हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दूसरे राज्यों के उद्यमियों ने भी अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।
यहां खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के अलावा गोंडा का अरगा ब्रांड, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के सामान और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए निशुल्क स्टॉल दिए गए हैं।
प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ का आंवला, लखनऊ की चिकनकारी, सीतापुर की दरी, कन्नौज का इत्र, हरदोई की जूट की चप्पल और कानपुर के लेदर उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। फिरोजाबाद और राजस्थान की चूड़ियां, जयपुर की लहंगा-चुनरी, असम और बंगलुरु का सिल्क, भागलपुर की साड़ी तथा उत्तराखंड के ऊनी वस्त्र, सदरी, जैकेट और कोट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
पहले दिन बलेश्वरगंज के कलाकार अजीत सिंह और उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। शाम को इंडियन आइडल अकादमी, गोंडा के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। प्रदर्शनी में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी 24 नवंबर तक चलेगी।