Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tractor-trolley overturned, four women injured

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार महिलाएं घायल

Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, four women injured
उमरी बेगमगंज। छठ पूजा के लिए महिलाओं को घाट ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाबामठ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के कालिका पुरवा निवासी अर्जुन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली से महिलाओं को छठ पूजा के लिए घाट ले जा रहे थे। बाबामठ के पास सामने से आए डंपर ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सोनी सिंह, वैष्णवी सिंह, प्यारी सिंह और कंचन सिंह घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद अर्जुन सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को परिजनों के साथ उपचार के लिए भेजा गया। संबंधित वाहनों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed