{"_id":"6ae5cf30899a7c745904136b","slug":"video-video-sarathara-patal-ka-jayata-para-palsakaramaya-oura-vathayarathaya-na-lgaii-ekata-ka-thaugdha-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने लगाई एकता की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरदार पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने लगाई एकता की दौड़
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। गुरुनानक चौक से एसपी अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इसमें करीब 150 पुलिसकर्मियों और स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दौड़ जिला महिला अस्पताल, ईदगाह और दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए वापस गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई।
इसके बाद पुलिस लाइन में एसपी ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के एकीकरण में सरदार पटेल का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने भी पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को एकता का संकल्प दिलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।