{"_id":"6af4c21bd5c1580cfa074e5c","slug":"khadi-mahotsav-to-begin-on-the-15th-at-gandhi-park-gonda-news-c-100-1-brp1002-169632-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गांधी पार्क में 15 से शुरू होगा खादी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गांधी पार्क में 15 से शुरू होगा खादी महोत्सव
Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के टाउनहाल परिसर में खादी मेले के लिए हो रही तैयारी।
गोंडा। इस बार खादी महोत्सव का आयोजन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के बजाय गांधी पार्क में किया जाएगा। 15 से 24 नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय महोत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ बिक्री भी होगी। इसके लिए 120 से अधिक स्टॉल लगाने की तैयारी की जा रही है। इनमें देवीपाटन मंडल की स्थानीय इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी लखनऊ की कार्यदायी संस्था को सौंपी गई है। गांधी पार्क में स्टॉल लगाने के लिए टिनशेड तैयार किए जा रहे हैं। जगह की उपलब्धता के आधार पर फिलहाल करीब 112 स्टॉल बनाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, आवश्यकता और निर्देशों के अनुरूप शेष स्टॉलों की व्यवस्था भी की जाएगी।
महोत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में पंजीकृत संस्थाओं के अलावा स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय इकाइयों को भी अपने उत्पादों की बिक्री का अवसर मिलेगा। स्टॉलों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक पंजीकृत संस्थाएं विभाग में आवेदन कर स्टॉल प्राप्त कर सकेंगी। देवीपाटन मंडल की इकाइयों को प्राथमिकता देने के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के उत्पादों को भी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, देवीपाटन मंडल अजय सिंह ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों और इकाइयों का सहयोग लिया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन 15 नवंबर को होगा।