{"_id":"6af54a2cbe3f517c3e05974b","slug":"dj-electrocuted-during-wedding-ceremony-in-gonda-teenager-died-and-injuring-eight-others-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: शादी समारोह के दौरान डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत; आठ लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: शादी समारोह के दौरान डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत; आठ लोग झुलसे
Thu, 12 Nov 2026 10:41 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:41 AM IST
सार
गोंडा में शादी समारोह के दौरान डीजे के बिजली के तार की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
शादी समारोह के बाद पसरा सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे में करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि, आठ लोग झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब बरात गांव के पास पहुंची थी। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के धनेश्वरपुर गांव की है।
विज्ञापन
डीजे सड़क के ऊपर से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे डीजे और लाइटिंग के काम में लगे नौ लोग करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वजीरगंज पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसे में अफरोज (15) की मौत हो गई। जबकि, शहजादे (25), रियाज (15), रब्बीर (15) , अफजल (14), दीपक (15), मिनहाज (15), सूरज (25) और फिरोज (25) का इलाज चल रहा है। ये सभी लोग अयोध्या और गोंडा जिले के निवासी हैं। सीओ तरबगंज डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था। झुलसे लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन