{"_id":"6a8d6ae7cb38911ac508d233","slug":"video-video-rakha-ka-dara-ka-daka-oura-radavaja-ka-sahara-bhaiya-taka-pahaca-2700-rakhaya-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राखी की डोर को डाक और रोडवेज का सहारा, भाइयों तक पहुंची 2700 राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राखी की डोर को डाक और रोडवेज का सहारा, भाइयों तक पहुंची 2700 राखियां
गोंडा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग और रोडवेज ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बहनों की राखियां समय से भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग विशेष व्यवस्था में जुटा है। प्रधान डाकघर से अब तक करीब 2700 राखियां स्पीड पोस्ट के जरिये विभिन्न स्थानों पर भेजी जा चुकी हैं। पर्व नजदीक आने के साथ राखी और उपहार भेजने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
उधर, रोडवेज ने भी रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए कमर कस ली है। परिवहन निगम की ओर से बहनों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके साथ एक पुरुष सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बसों के संचालन और अतिरिक्त फेरे की तैयारी की गई है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन के दौरान बहनों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों की उपलब्धता और संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।