{"_id":"6ad88e4b2b9edf21bd01a332","slug":"video-gada-shakashhaka-naravacana-jal-pacayata-sabhagara-sa-ravana-haga-palga-parataya-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: शिक्षक निर्वाचन: जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: शिक्षक निर्वाचन: जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
गोंडा: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार से रवाना होंगी। कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की पार्किंग समेत अन्य दिक्कतों के चलते इस बार रवानगी स्थल बदला गया है।
एडीएम प्रमोद झा ने बताया कि जिले के 12 मतदान केंद्रों पर 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसमें 1933 पुरुष और 872 महिला समेत कुल 2805 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सबसे अधिक 619 मतदाता गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, रेलवे कॉलोनी बड़गांव में हैं, जबकि सबसे कम 59 मतदाता फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या दो में हैं।
निर्वाचन के लिए सात जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रिजर्व सहित 15 माइक्रो ऑब्जर्वर और 15 पीठासीन अधिकारियों की व्यवस्था की गई है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों के लिए भी 15-15 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं। एडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को जिला पंचायत सभागार से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।