{"_id":"6ad8f5a7de85ddee5e0970a9","slug":"truck-and-tractor-trolley-collide-two-dead-gonda-news-c-100-1-slko1026-168381-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराए, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराए, दो की मौत
Wed, 21 Oct 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा मेडिकल कॉलेज स्थित मर्चरी के बाहर परिजनों से बात करते सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह।
मोतीगंज/डुमरियाडीह। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर वजीरगंज के राजासगरा के पास मंगलवार देर रात ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे और अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे थे।
घायलों को सीएचसी वजीरगंज से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मोतीगंज थाना के गोविंदपारा गांव के श्रद्धालु मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अयोध्या गए थे।
विसर्जन के बाद रात करीब नौ बजे लौटते समय राजासगरा के पास प्रतिमा लेकर अयोध्या की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। हादसे में गोविंदपारा निवासी संजय (20) और आशीष (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय और आशीष को मृत घोषित कर दिया। हादसे में नितिन के दाहिने पैर का पंजा कट गया। रामकुमार, राजनरायन, शिवकुमार, राजेश, विनय, संतोष, विजय और देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी सोनू भी घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएसपी नितेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक हादसे के बाद भाग गया। ट्रक पर रखी प्रतिमा को दूसरे वाहन से अयोध्या ले जाकर विसर्जित किया गया।
दो परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल
संजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में मां माधुरी, बहन प्रिया और भाई विजय व अजय हैं। पिता रामकेवल की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। संजय मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। आशीष भी दो भाइयों में बड़े थे। वह मजदूरी करके परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे।
उनकी मौत से पिता संतोष, मां पिंकी और भाई आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, भारत सिंह और संदीप पांडेय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचे। फिरोजपुर के ग्राम प्रशासक सोनू शुक्ल, शिवम तिवारी, हरिश्चंद्र मिश्र, प्रदीप तिवारी और सौरभ श्रीवास्तव ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।