{"_id":"6ad8f73c16be6cd99b05dea9","slug":"150000-people-affected-due-to-a-faulty-transformer-gonda-news-c-100-1-gon1003-168394-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डेढ़ लाख लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डेढ़ लाख लोग परेशान
Wed, 21 Oct 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में बिजली विभाग की कार्यशाला में ट्रांसफार्मर ले जाते कर्मी।
गोंडा। अंबेडकर चौराहा स्थित सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से बुधवार सुबह आठ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित हुई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेल रोड और झंझरी उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली।
विष्णुपुरी निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिनभर बिजली न आने से देर शाम तक इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इससे घरों में पानी की किल्लत हो गई। पोर्टरगंज पथवलिया निवासी शिव कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पंतनगर, विष्णुपुरी, रानीपुरवा और पोर्टरगंज पथवलिया के लोग परेशान रहे। वहीं, दुकानदार दिनेश मिश्र का कारोबार भी प्रभावित हुआ।
एसडीओ संजय सिंह ने बताया कि 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने की आशंका से इनकार किया। तकनीकी टीम खराबी का पता लगाने में जुटी है। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जुलूस के लिए इटियाथोक में बिजली आपूर्ति बंद
इटियाथोक। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर बुधवार शाम तीन बजे इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र के सभी सात फीडरों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई। जुलूस मार्ग पर बिजली के तार और खंभे होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया। अवर अभियंता अंकुर सिंह ने बताया कि विसर्जन पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विसर्जन देर रात करीब नौ बजे तक चलने की संभावना थी।