फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   As soon as Ravana met his end, chants in praise of Shri Ram resounded

Gonda News: रावण का अंत होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
As soon as Ravana met his end, chants in praise of Shri Ram resounded
गोंडा के धानेपुर में दशहरा के अवसर पर धू-धूकर जला रावण।
गोंडा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व मंगलवार को जिले भर में उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर रामलीला के मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। कई स्थानों पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीलाओं का समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयश्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार शाम छह बजे राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के बाणों से रावण के सिर कटते और फिर जुड़ते रहे। इसी बीच विभीषण ने रावण की नाभि में अमृत होने का रहस्य बताया। इसके बाद श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, जिससे वह धराशायी हो गया। रावण के अंत के साथ ही पूरा मैदान जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


करनैलगंज के ऐतिहासिक श्रीरामलीला मैदान में भी राम-रावण युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। इससे पहले गुड़ाही बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उज्जैन का महाकाल डमरू और आगरा का सुधीप्त बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. रामचरित्र महाराज और श्री भगवान शाह ने किया। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, बावन सिंह, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एसडीएम कुमार सत्यम जीत, मोहित पांडेय, कामतानाथ वर्मा और शिवनंदन वैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगूपुर के चौक बाजार में आयोजित रामलीला में 30 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद अयोध्या से आए कलाकारों ने वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने, भरत मिलाप और राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया। राजतिलक के साथ रामलीला का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, राजीव रस्तोगी, सूरज शुक्ल, संतोष श्रीवास्तव, सुरेश कुलदीप, रुद्रधर दुबे, विजयनंदन श्रीवास्तव, कौशल कुमार मौजूद रहे।

इटियाथोक के करुआपारा रामलीला मैदान में कुंभकर्ण, मेघनाद, अहिरावण और रावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम की भूमिका प्रभात पांडेय, लक्ष्मण की आकाश तिवारी, हनुमान की राकेश तिवारी, रावण की काशी प्रसाद ओझा और कुंभकर्ण की भूमिका आनंद प्रकाश ओझा ने निभाई। अयाह गन्ना तौल केंद्र पर मेले का आयोजन हुआ और राजतिलक के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिनोहनी में भी रावण वध के साथ रामलीला का समापन हुआ।

धानेपुर के रामलीला मैदान में निर्णायक युद्ध में श्रीराम ने रावण का वध किया। पुतला जलते ही क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मंशाराम वर्मा, रक्षाराम, उमापति, संजय कसौधन, कमलापति, रामप्रकाश, सुशील सिंह और जोगेंद्र मोदनवाल मौजूद रहे।

पसका क्षेत्र के सहजौरा स्थित सम्मय माता स्थान पर राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन कर रावण का पुतला दहन किया गया। परसपुर में भी रामलीला का आयोजन हुआ। इस दौरान संतोष पांडेय, मनोज पांडेय, ऋचा पांडेय, वेदप्रकाश, राकेश, सुनील, रामप्रकाश, गुड्डू, सुंदरलाल मिश्र और सत्यदेव मिश्र मौजूद रहे।


आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन
धानेपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुजेहना इकाई की ओर से विजयदशमी पर कस्बे के एक निजी इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन किया गया। भगवान श्रीराम के अस्त्र-शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्र और समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता विहिप के जिला उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश शुक्ल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर रामप्रकाश मिश्र, विश्वनाथ गुप्त, डॉ. बसंत वर्मा, कमलापति गुप्त, संदीप, सर्वेश, परमजीव, मुनींद्र शर्मा और ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।



आचार्य कौशलेंद्र का जन्मोत्सव मनाया
मसकनवा। छपिया मंदिर में मंगलवार को आचार्य कौशलेंद्र प्रसाद का 54वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगला और शृंगार आरती के बाद महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी और सागर भगत ने हरिभक्तों के साथ आचार्य के चित्र का पूजन किया। मंदिर में दशहरा पर्व भी मनाया गया। हरिदर्शन स्वामी और पंडित प्रहलाद त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कराया। इस अवसर पर गुजरात सहित आसपास के क्षेत्रों से हरिभक्त मौजूद रहे।

गोंडा के धानेपुर में दशहरा के अवसर पर धू-धूकर जला रावण।

गोंडा के धानेपुर में दशहरा के अवसर पर धू-धूकर जला रावण।

गोंडा के धानेपुर में दशहरा के अवसर पर धू-धूकर जला रावण।

गोंडा के धानेपुर में दशहरा के अवसर पर धू-धूकर जला रावण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed