{"_id":"6a8ad3802a1250161f06740b","slug":"video-gada-ma-jagal-janavara-ka-aahata-sa-thahashata-shama-hata-ha-ghara-ma-thabka-raha-garamanae-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में जंगली जानवर की आहट से दहशत, शाम होते ही घरों में दुबक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में जंगली जानवर की आहट से दहशत, शाम होते ही घरों में दुबक रहे ग्रामीण
गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव में शनिवार देर रात जंगली जानवर की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुआ होने की आशंका के चलते गांव में भय का माहौल है। हालात यह हैं कि शाम ढलते ही ग्रामीण जरूरी काम निपटाकर घरों में रहने को मजबूर हैं। खेतों की ओर जाने से भी लोग कतरा रहे हैं।
गांव निवासी मोहर अली ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह धान की फसल देखने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत के पास किसी जंगली जानवर के चलने की आहट सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने एक जानवर को देखा। घबराकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मोहर अली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और आसपास के खेतों व झाड़ियों में जानवर की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
पूरी रात ग्रामीण और वनकर्मी सतर्क रहे। ग्रामीणों ने दिखाई दिए जानवर को तेंदुआ बताया, जिसके बाद गांव में और अधिक दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग ने अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है।
वन दरोगा रामखेलावन मिश्रा ने बताया कि मौके पर मिले संकेतों के आधार पर प्रथम दृष्टया जानवर जंगली बिल्ला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले खेतों की ओर न जाने और किसी भी जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।