{"_id":"6a89609b51330d34cb05770a","slug":"video-ayathhaya-ma-lkhapal-ka-garafatara-ka-varathha-ma-gada-ma-sathara-tahasal-ma-paratharashana-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में गोंडा में सदर तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लेखपाल की गिरफ्तारी के विरोध में गोंडा में सदर तहसील में प्रदर्शन
अयोध्या में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कार्रवाई में लेखपाल उत्कर्षदीप की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को गोंडा में सदर तहसील के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने गिरफ्तार साथी को रिहा करने और लेखपालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अयोध्या की सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्षदीप अपने राजस्व गांव पराकैल के सचिवालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने रुपये देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लेखपालों ने गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कर्मचारियों की छवि प्रभावित होती है और उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गिरफ्तार लेखपाल को रिहा करने तथा एसीओ टीम की ओर से लेखपालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
धरने में तहसील अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, तहसील मंत्री आत्माराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल, आर्यन पांडेय, अनिल विश्वकर्मा, अजीत कुमार, मोइनुद्दीन, उमेश जायसवाल, मो. दानिश, भीमप्रसाद, विवेक पटेल और रविशंकर त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।