{"_id":"6ae23da2744240b2b50ae530","slug":"young-womans-body-found-hanging-from-a-tree-gonda-news-c-100-1-slko1026-168850-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पेड़ से लटका मिला युवती का शव
Wed, 28 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मधु। फाइल फोटो
नवाबगंज। हरिवंशपुर के चकमखा गांव में बुधवार सुबह घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ में साड़ी से बंधे फंदे से युवती का शव लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी विशाल कुमार ने बताया कि उनकी छोटी बहन मधु (20) मंगलवार रात परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो गई थी। बुधवार सुबह पांच बजे नींद खुलने पर मधु का शव घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। उसके पैर जमीन से छू रहे थे।
विशाल ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। उनकी मां मालती देवी कैंसर से पीड़ित थीं। आठ महीने पहले उनकी मौत हो गई थी। पिता जगतपाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। बहन की मौत की जानकारी मिलने पर वह गोंडा के लिए रवाना हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह तक उनके पहुंचने की उम्मीद है। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।