फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Irregularities worth 1.34 crore in the construction of cow shelters

Gonda News: गो आश्रय केंद्रों के निर्माण में 1.34 करोड़ की अनियमितता

Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Irregularities worth 1.34 crore in the construction of cow shelters
गोंडा। कटरा बाजार विकासखंड की चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा से गो आश्रय केंद्रों के निर्माण में 1.34 करोड़ रुपये से अधिक के अनियमित व्यय का मामला सामने आया है। प्रकरण में तत्कालीन ग्राम प्रधानों, सचिवों और तकनीकी सहायकों से वसूली प्रस्तावित की गई है। डीएम प्रियंका निरंजन ने संबंधित लोगों को 15 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सेहरिया कलां में वित्तीय वर्ष 2018-19 में गो आश्रय केंद्र से जुड़े चार कार्यों में 28,37,187 रुपये की अनियमितता बताई गई है। तत्कालीन प्रधान अशोक कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार गुप्ता और तकनीकी सहायक वाईएन दूबे से वसूली की जाएगी। प्रत्येक से 9,45,729 रुपये की वसूली प्रस्तावित है। नदावां में नौ कार्यों में 69,78,507 रुपये का अनियमित व्यय सामने आया है। तत्कालीन प्रधान नीलम तिवारी, सचिव बृजेश कुमार तिवारी और तकनीकी सहायक अजय कुमार पांडेय से वसूली प्रस्तावित की गई है। प्रत्येक से 23,26,169 रुपये की वसूली होगी।
विज्ञापन

कटुआ नाला में दो कार्यों में 13,47,304 रुपये की अनियमितता मिली है। तत्कालीन प्रधान जहूरा, सचिव पवन कुमार गुप्ता और तकनीकी सहायक योगेंद्र नाथ दूबे से वसूली प्रस्तावित की गई है। प्रत्येक से 4,49,102 रुपये की वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापारा में चार कार्यों में 22,43,976 रुपये का अनियमित व्यय दर्ज किया गया है। तत्कालीन प्रधान बिट्टू देवी, सचिव बृजेश कुमार तिवारी और तकनीकी सहायक विपिन कुमार मिश्र से वसूली की तैयारी है। प्रत्येक से 7,47,992 रुपये की वसूली की जाएगी।

इस मामले में संबंधित लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। निर्धारित अवधि में मिलने वाले स्पष्टीकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम की धारा 27 के तहत अधिभार आदेश जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed