फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Four members of a buffalo-stealing gang arrested

Gonda News: भैंस चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four members of a buffalo-stealing gang arrested
करनैलगंज/गोंडा। करनैलगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह भैंसें, एक पिकअप, दो बाइक और 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) नितेश सिंह ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात पुलिस टीम ने नकहरा चौराहे के पास बंधे पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर पिकअप चालक और कुछ लोग अंधेरे में भाग निकले। हालांकि, पिकअप में सवार दो लोगों और दोनों बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया। पिकअप में चार और आरोपियों की निशानदेही पर जरवल कस्बे के पास से दो भैंसें बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम बाराबंकी के आलापुर निवासी चांदबाबू और फुरकान, सीतापुर के मोहद्दीपुर निवासी गौतम और बाराबंकी के परवरभारी निवासी दूबेराज उर्फ लक्ष्मण बताया। आरोपियों ने 24 अक्तूबर की रात करनैलगंज के घरकुइया गांव से दो भैंसें चोरी की थीं। आरोपियों ने 22 अक्तूबर को परसपुर, 12 सितंबर को देहात कोतवाली और 26 सितंबर को खरगूपुर में भी पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


ऐसे करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में गांवों में घूमकर उन स्थानों की रेकी करते थे जहां लोग अपने पशुओं को घर के बाहर बांधते थे। रात में मौका पाकर भैंस व अन्य पशु चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed