{"_id":"6a93bb93f5edd38b080ad148","slug":"video-villagers-meet-district-magistrate-regarding-erosion-along-the-banks-of-the-ganges-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे हो रही कटान को लेकर जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे हो रही कटान को लेकर जिलाधिकारी से मिले ग्रामीण, VIDEO
रेवतीपुर विकासखंड क्षेत्र के युवराजपुर ग्राम सभा की गंगा में हो रही भूमि के कटाव को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को रायफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुुक्ला से मुलाकात की। इसपर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जल्द ही गंगा किनारे कटानरोधी व्यवस्था कराने और अक्टूबर माह तक स्थायी कार्य के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन तक भेजने का आश्वासन दिया।ग्रामीण चंदन सिंह ने बताया कि, युवराजपुर ग्रामसभा में करीब 10 वर्षों से किसानों की कृषि भूमि कटान की वजह से गंगा में समाहित हो रही है। इसको लेकर शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों से बार-बार केवल आश्वासन मिलता है। इन वर्षों में करीब 300 से 400 बीघा कृषि योग्य भूमि गंगा नदी में समाहित हो चुकी है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों के सामने आजीविका को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस समय भी गंगा का जलस्तर बढ़ने पर उपजाऊ भूमि का कटान लगातार जारी है। समय रहते प्रभावी एवं स्थायी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। इसको लेकर जिला प्रशासन से गंगा किनारे हो रही भूमि के कटाव को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण और सर्वेक्षण कराकर कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तटबंध, पिचिंग, परक्यूाइन एवं अन्य सुरक्षात्मक कटानरोधी कार्य कराया जाए। यह कार्य आगामी बारिश के मौसम और बाढ़ से पहले पूर्ण करा लिया जाए। साथ ही विगत वर्षों में कटान से प्रभावित एवं गंगा में समाहित हुई कृषि भूमि का विभाग द्वारा सर्वेक्षण कराकर किसानों को नियमानुसार मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर संदीप कुमार सिंह, विकास सिंह, पप्पू यादव, शिवम तिवारी, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।