{"_id":"6acd249373d5e892af0a07e4","slug":"video-akash-and-anil-took-the-lead-in-the-800-meter-race-at-the-athletics-competition-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे आकाश और अनिल;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे आकाश और अनिल;video
गाजीपुर शहर के छावनी लाइन स्थित नवीन स्टेडियम में 76वीं दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बालमुकुंद प्रसाद ने सोमवार को दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खेल-कूद की शुरुआत अंडर-19 बालकों की 800 मीटर दौड़ से हुई जिसमें अंसारी इंटर कालेज के आकाश कुमार बिंद तथा अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज के अनिल बिंद सबसे आगे रहे।
सीनियर बालिका वर्ग के गोला प्रक्षेप में एसवीएम इंटर कालेज की अनुष्का कुशवाहा, जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय की अर्पिता कुशवाहा, सब जूनियर में इंटर कालेज ढोटारी की शालू पहले स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज के नेहाल कुमार, जूनियर बालक वर्ग में इसी कालेज के विवेक यादव, सब जूनियर बालक वर्ग में एमएएच इंटर कालेज के खुश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालकों की लांग जंप में एमए अंसारी इंटर कालेज के कृष्णा प्रजापति, अंडर-17 में शांति निकेतन इंटर कालेज के दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट की सृष्टि यादव, अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज की काजल पाल, अंडर-19 में नीलम बिंद अव्वल रहीं। इससे पहले जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई मार्च पास्ट की टीमों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन आदित्य यादव ने मशाल के साथ दौड़ पूरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।