{"_id":"6aa7929b603de206ef0c314e","slug":"video-wheel-comes-off-speeding-contracted-roadways-bus-chaos-ensues-on-the-highway-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दौड़ती रोडवेज की अनुबंधित बस का पहिया निकला,हाईवे पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दौड़ती रोडवेज की अनुबंधित बस का पहिया निकला,हाईवे पर मची अफरातफरी
फिरोजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर उस समय यात्रियों की सांसें अटक गईं, जब आगरा से फिरोजाबाद की ओर आ रही मथुरा डिपो की (अनुबंधित)रोडवेज बस का चालक की तरफ का अगला पहिया अचानक निकल गया। तेज रफ्तार में चल रही बस कुछ दूरी तक बिना पहिये के ही दौड़ती रही। पहिया उछलकर हाईवे की दूसरी तरफ जा पहुंचा। अचानक हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मीरा चौराहा के पास हुए इस घटनाक्रम को देखकर हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक भी ठिठक गए। बस आगरा की ओर से फिरोजाबाद आ रही थी। अचानक चालक की तरफ का अगला पहिया निकलकर दूर जा गिरा। इसके बाद बस का संतुलन बिगड़ने लगा और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया और बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बस पलटने या किसी दूसरे वाहन से टकराने जैसी बड़ी घटना टल गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। जिस समय पहिया निकला उस समय हाईवे पर वाहनों की आवाजाही थी। गनीमत रही कि उछलकर दूसरी तरफ पहुंचा पहिया किसी वाहन से नहीं टकराया। सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट करके वहां से रवाना किया गया। घटना के बाद रोडवेज बसों के रखरखाव और तकनीकी जांच को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिरोजाबाद बस स्टेंड प्रभारी आलोक यादव ने बताया कि उक्त बस अनुबंधित थी। वह मथुरा से फिरोजाबाद तक आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।