{"_id":"6895b8675e499300ca0dddc5","slug":"video-sp-mla-sat-on-dharna-with-lantern-protested-against-power-cut-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा विधायक लालटेन लेकर धरने पर बैठे, बिजली कटौती के खिलाफ ऐसे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा विधायक लालटेन लेकर धरने पर बैठे, बिजली कटौती के खिलाफ ऐसे किया प्रदर्शन
शिकोहाबाद में विद्युत कटौती एवं उपभोक्ताओं के साथ हो रही अधिकारियों की मनमानी को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने लालटेन लेकर कार्यकर्ताओं के साथ माधौगंज फीडर के समीप धरना दिया। उन्होंने लालटेन लेकर धरना देते हुए विद्युत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार विरोधी नारे भी लगाए। उनका यह धरना-प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
शहर एवं देहात क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति का वायदा करके 10 घंटे ही आपूर्ति दी जा रही है। ऐसा आरोप समाजवादी पार्टी से शिकोहाबाद के विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ माधौगंज फीडर के समीप नहर पुल पर लालटेन लेकर धरना-प्रदर्शन किया। विधायक का आरोप है कि ऊर्जा मंत्री ने गुजरात में काम किया। वह उत्तर प्रदेश में गुजरात मॉडल लागू कर रहे हैं, लेकिन हमें ऐसा मॉडल नही चाहिए जो लोगों को आपूर्ति नहीं दे सके। उन्होंने विद्युत अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी एवं उनके कर्मचारी चेकिंग के नाम उपभोक्ताओं के साथ लूट कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं, लेकिन बिल पूरा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी मैंने मुद्दा उठाया है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। एसडीओ हरि सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक आपूर्ति की जा रही है। बारिस के समय फॉल्ट होने पर कुछ समस्याएं आती हैं, जिन्हें कर्मचारी रात में भी दूर करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।