Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Firozabad News
›
Ram Mandir Trust member Dr Nirmala Yadav stated she not applied for position and also commented on theft offerings
{"_id":"6a998b23731f79bb720b7e62","slug":"video-ram-mandir-trust-member-dr-nirmala-yadav-stated-she-not-applied-for-position-and-also-commented-on-theft-offerings-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्य बनने पर बोलीं डाॅ. निर्मला यादव, नहीं किया था कोई आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्य बनने पर बोलीं डाॅ. निर्मला यादव, नहीं किया था कोई आवेदन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ट्रस्टी बनाए जाने के बाद डॉ. निर्मला यादव बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी (एमजी) कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने पंडित बाल बिहारी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने ट्रस्ट में मिली नई जिम्मेदारी, मंदिर प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी और विभिन्न प्रासंगिक मुद्दों पर विचार साझा किए। डॉ. निर्मला यादव ने बताया कि उन्हें ट्रस्टी बनाए जाने की जानकारी अचानक मिली। ट्रस्ट की ओर से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर न्यासी बनने की सूचना दी गई और सहमति मांगी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस पद के लिए कोई आवेदन नहीं किया था। हालांकि पूर्व में बायोडाटा जरूर मांगा गया था। उन्होंने कहा, कभी नहीं सोचा था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, यह मेरे लिए अत्यंत खुशी और गर्व की बात है। अपने प्राचार्या कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और महिलाओं के दृष्टिकोण को समझने के लिए उनकी संख्या और बढ़नी चाहिए। राम मंदिर में चोरी के प्रकरण पर कहा कि अभी उन्हें जिम्मेदारी मिली है, ट्रस्ट की बैठक में हर मुद्दे पर विचार किया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। परिस्थितियां कैसी भी हों, भगवान राम के प्रति जनमानस की आस्था और श्रद्धा अटल रहनी चाहिए। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, राजेश्वर बंसल, प्रदीप मित्तल, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार मित्तल, अनिल उपाध्याय, हनुमान प्रसाद गर्ग, किशोर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, महाविद्यालय अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ शर्मा, पीके जिंदल, मोहनलाल जिंदल, अनूप चंद जैन, अनुपम गुप्ता और सतीश चंद्रा सहित शिक्षक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।