{"_id":"6aa7c73890398b6256012f52","slug":"video-husband-detained-on-suspicion-of-theft-pregnant-wife-dies-after-giving-birth-to-a-son-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने चोरी के शक में उठाया पति, गर्भवती पत्नी ने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने चोरी के शक में उठाया पति, गर्भवती पत्नी ने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ा
शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के मामले की जांच के नाम पर ग्रामीण को हिरासत में लेना महंगा पड़ गया। ग्रामीण युवक की पत्नी की अगले दिन ही प्रसव के दौरान बेटे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में थाना शिकोहाबाद पहुंचकर थाने का घेराव किया। साथ ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। थाना क्षेत्र के गांव लभुआ में कुछ दिनों पहले एक चोरी की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। रविवार रात शिकोहाबाद पुलिस के दरोगा धर्मपाल गांव में पहुंच गए। जिन्होंने चोरी के मामले में गौरव को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव की पत्नी अंजलि गर्भवती थी। परिजन के काफी कहने के बावजूद गौरव को पुलिस अपने साथ ले गई। इसके चलते उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्रसूता में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण उसे फिरोजाबाद भेज दिया। यहां उसने बेटे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। आरोप है कि जैसे ही महिला की मौत हुई। सूचना मिलने पर शिकोहाबाद पुलिस ने गौरव को तुरंत छोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर थाना शिकोहाबाद आ पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। मामला बिगड़ता देख एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता, सीओ यातायात अम्बरीश कुमार, इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज राणा, थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा, इंस्पेक्टर सिरसागंज अनिल कुमार समेत तीनों थानों का पुलिस फोर्स मौके पर आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।