{"_id":"696e50b1cc3c4ff1e70aee31","slug":"video-farmer-union-officials-protest-against-forced-construction-of-drain-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जबरन नाला निर्माण कराने के विरोध में किसान यूनियन पदाधिकारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जबरन नाला निर्माण कराने के विरोध में किसान यूनियन पदाधिकारियों का प्रदर्शन
फिरोजाबाद के कस्बा फरिहा में निजी भूमि पर जबरन नाला निर्माण कराने के विरोध में किसान यूनियन हलधर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व चेयरमैन अब्दुल हई के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ यह धरना करीब तीन घंटे तक चला। अब्दुल हई का आरोप है कि चेयरमैन और ईओ मनमाने ढंग से उनकी निजी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से नाला बनवा रहे हैं, जबकि जांच में वह जमीन सरकारी सिद्ध नहीं हुई है। मामले के तूल पकड़ने पर ईओ योगेंद्र कटियार ने धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और फिलहाल निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। ईओ ने आश्वासन दिया कि प्रशासन के साथ बैठक कर समस्या का उचित समाधान निकाला जाएगा। प्रदर्शन में देशराज भगत, नवीन शर्मा और रिषभ यादव सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।