{"_id":"6942b4b82c4712ec30009d34","slug":"video-fatehpur-bku-stages-protest-at-collectorate-submits-memorandum-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान खाद की किल्लत, धान क्रय केंद्रों में अनियमितता और अन्ना गोवंशों की बढ़ती समस्या के समाधान की मांग उठाई।
पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न होने से फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। धान क्रय केंद्रों पर अनियमितता के चलते किसानों का शोषण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित संगठन किसान संगठनों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं जिन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसान नेता अंकित सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।