{"_id":"6a3c0c5728cfcaef8b0f715b","slug":"video-fatehpur-assets-of-four-accused-in-the-akhri-incident-attached-after-12-months-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: 12 माह बाद अखरीकांड के चार आरोपियों की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: 12 माह बाद अखरीकांड के चार आरोपियों की संपत्ति कुर्क
हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव के तिहरे हत्याकांड में पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू समेत चार आरोपियों की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत बुधवार शाम पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क की। टीम ने 52 लाख 20 हजार 309 रुपये मूल्य की कुल संपत्ति कुर्क की है।
अखरी गांव में किसान नेता पप्पू सिंह, उनके भाई अनूप सिंह और पुत्र की वर्चस्व की जंग में आठ अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर के मुख्य आरोपी सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, उनके पुत्र पीयूष सिंह, भूपेंद्र सिंह व ममता सिंह के नाम दर्ज 52 लाख 20 हजार 309 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गैंगस्टर की जांच में पता चला कि संपत्ति अपराधों के माध्यम से अर्जित की गई थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि तहसील प्रशासन ने जमीनों को चिह्नित किया था। सभी जमीनों पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगा दिए गए हैं। साथ ही सभी आरोपियों के बैंक खातों को नोटिस देकर सील किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।