{"_id":"6aa998de30bd0710ec046c78","slug":"conductor-flies-into-a-rage-over-request-for-online-ticket-smashes-students-mobile-phone-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-162514-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ऑनलाइन टिकट मांगने पर भड़का कंडक्टर, छात्र का तोड़ा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ऑनलाइन टिकट मांगने पर भड़का कंडक्टर, छात्र का तोड़ा मोबाइल
विज्ञापन
फोटो-19-छात्र के बस में बदसलूकी करता परिचालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फोटो-19-छात्र के साथ बस में बदसलूकी करता परिचालक। स्रोत : वीडियो ग्रैब
फोटो-20-छात्र का टूटा मोबाइल। संवाद
= खागा से फतेहपुर का टिकट मांग रहे मेडिकल छात्र से अभद्रता, वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस में खागा से फतेहपुर का टिकट मांगने को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्र और परिचालक के बीच विवाद हो गया। छात्र ने परिचालक पर ऑनलाइन भुगतान लेने से इंकार करने, अभद्रता करने और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया।
विजयीपुर निवासी आशीष ने बताया कि वह खागा से फतेहपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। खागा से फतेहपुर का टिकट मांगा। किराये का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहने पर परिचालक ने ऑनलाइन भुगतान लेने से मना कर दिया। परिचालक ने यात्रियों से कहा कि बस में ऑनलाइन भुगतान की कोई सुविधा नहीं है।
छात्र का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान करने वाले यात्रियों को पहले ही मना कर दिया गया था। परिचालक से छात्र ने सवाल उठाया और मामले का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसको लेकर परिचालक ने छात्र का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया और छात्र के साथ बस के अंदर परिचालक ने मारपीट भी की। फोटो में बस के आगे कानपुर-फतेहपुर-प्रयागराज सेवा लिखा दिखाई दे रहा है और बस का नंबर यूपी 78 केटी 1486 नजर आ रहा है। छात्र ने रोडवेज अधिकारियों से बस की ड्यूटी और परिचालक की पहचान की जांच कराने, क्षतिग्रस्त मोबाइल के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
घटना की जानकारी अभी तक नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - एसपी सिंह, एआरएम