फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two teenagers missing after leaving home following a scolding

Fatehpur News: डांट के बाद घर जाने निकले दो किशोर लापता

Wed, 16 Sep 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers missing after leaving home following a scolding
- अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। क्षेत्र के मंझपुरवा मजरे सुजरही गांव से सोमवार रात घर जाने के लिए निकले दो किशोर रास्ते से लापता हो गए। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

मंझपुरवा निवासी धर्मेंद्र यादव का पुत्र राजकुमार उर्फ चुन्नू 13 और पड़ोसी श्याम सिंह का पुत्र आदर्श उर्फ मयंक 11 सोमवार शाम जंगल स्थित निजी नलकूप पर मछली बनाने गए थे। वहां राजकुमार के पिता धर्मेंद्र और भाई महेंद्र भी मौजूद थे। देर रात मछली खाने के बाद सभी नलकूप के पास खड़े थे। तभी धर्मेंद्र के बाबा छोटेलाल वहां पहुंचे और दोनों किशोरों को डांटते हुए घर जाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों घर के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। आदर्श के पिता श्याम सिंह ने बताया कि रात में काफी तलाश की गई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह पुलिस ने दोनों किशोरों के स्कूल पहुंचकर उनके मित्रों से पूछताछ की। इसके अलावा परिजनों के साथ हाईवे किनारे, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। अपराध निरीक्षक रामाशीष यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीमें दोनों किशोरों की तलाश में जुटी हैं। जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed