{"_id":"6ac601d4b252d2bb030e3406","slug":"video-road-and-drainage-dispute-turns-violent-video-of-clash-with-sticks-surfaces-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ते-पानी के झगड़े में गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ते-पानी के झगड़े में गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में टकराव
अलीगंज। अलीगंज सर्किल के गांव कुड़ा में रास्ते के इस्तेमाल और पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गरमा गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों से जुड़े पांच लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया।
बताया गया कि थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कुड़ा में रास्ते और पानी को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों के बीच मतभेद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया और दोनों ओर से तीखी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद में द्वितीय पक्ष से ब्रजेश पुत्र सिपाही राम, बबली पत्नी रामप्रवेश और साधना पत्नी सर्वेश शामिल बताए गए हैं। वहीं प्रथम पक्ष से योगेश पुत्र महेश और सुरेश पुत्र रनवीर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सभी पांच लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। घटना के बाद विवाद से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग आपस में उलझते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में डंडे नजर आ रहे हैं, जबकि गाली-गलौज की आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि गांव में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और विवाद को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।