{"_id":"691b2b88532348e48d09a4a1","slug":"video-mini-children-sports-competition-in-etah-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता...मारहरा बना अव्वल, एटा नगर क्षेत्र दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता...मारहरा बना अव्वल, एटा नगर क्षेत्र दूसरे स्थान पर
एटा में परिषदीय विद्यालयों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत नगर क्षेत्र की स्पर्धा का शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजन किया गया। इसमें मारहरा नगर क्षेत्र की टीम पहले और एटा नगर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। नगर क्षेत्र एटा, मारहरा व जलेसर के प्राथमिक विद्यालयों की टीमें मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतियोगिताओं में मारहरा के बच्चों का दबदबा रहा। शुभारंभ नगर खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह खेल के प्रति रुचि बढ़ाएं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जनपद व देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिताओं के आयोजन में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा स्थित मौलाना आजाद विद्यालय के अंशु, 100 मीटर बालक वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा के नितिन, 200 मीटर दौड़ में जवाहरलाल नेहरू मारहरा के उदयवीर और 400 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा की माहिदा परवीन, 100 और 200 मीटर में जवाहरलाल नेहरू प्राथमिक विद्यालय मारहरा की अनन्या और 400 मीटर में माहिदा परवीन ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तृतीय मारहरा के अरशद पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा की माहिरा परवीन प्रथम रहीं। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा की टीम विजेता तथा एटा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में मारहरा की टीम ने बाजी मारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।