{"_id":"67acb1fb118d9afb46070cd4","slug":"video-traffic-jam-in-the-evening-on-the-highway-and-in-the-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाम को हाईवे और शहर में लगा जाम, काफिले में फंसी कई बरातें, देर से पहुंचे दूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाम को हाईवे और शहर में लगा जाम, काफिले में फंसी कई बरातें, देर से पहुंचे दूल्हे
महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहनों से बरगढ़ और राजापुर की सीमा पर वाहनों की लाइन लगी रही। कुछ ऐसा ही हाल जिला मुख्यालय में भी हुआ। रेंहुटिया रेल फाटक से लेकर बेड़ी पुलिया तक के 12 किलोमीटर रास्ते में जाम की स्थिति बनी। बुधवार को सहालग भी होने से जगह बरातें भी फंसी रहीं। इससे
शाम सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के हाईवे पर सिर्फ वाहनों की कतारें ही दिखतीं रहीं। इसके लिए पहले से तैयार जिला प्रशासन की ओर से एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल, कोतवाल उपेंद्र सिंह लगातार माइक लेकर हर मोड़ पर जाकर वाहनों को आगे बढ़वाने का काम कराते रहे। देर शाम को जाम से सहालग वाले क्षेत्र में भी कई परेशानी उठानी पड़ी। बेड़ी पुलिया से कपसेठी मार्ग पर दो विवाह स्थलों पर रात को बरात देरी से पहुंची। इस स्थिति को देखकर पुलिस विभाग की टीम ने सड़क किनारे वाहनों को रोकने वालों को आगे बढ़ाया। देर रात तक बार-बार जाम की स्थिति बनी। पुलिस कर्मी रात भर जाम को हटवाने का काम करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।