Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Meritorious students received bikes and scooters at an awards ceremony.

Chitrakoot News: सम्मान समारोह में मेधावियों को मिली बाइक और स्कूटी

Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students received bikes and scooters at an awards ceremony.
चित्रकूट। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने शुक्रवार को चित्रकूट प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया। प्रदेश स्तर की श्रेष्ठता सूची में स्थान बनाने वाले तीन छात्रों को बाइक और एक छात्रा को स्कूटी प्रदान की।
विज्ञापन

यह सम्मान समारोह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदीश प्रसाद गौतम द्वारा राष्ट्रीय रामायण मेला में आयोजित किया गया। इसमें 2026 की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय श्रेष्ठता सूची में स्थान हासिल करने वालों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

महंत दिव्य जीवन दास, महंत राम हृदय दास, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा, शिक्षक नेता बराती लाल पांडेय, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन्हें मिला सम्मान
हाईस्कूल में अथर्व मिश्रा व मानसी तिवारी और इंटर में आकाश सिंह व वप्पा रावल ने श्रेष्ठ 10 विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज कराया। जिले में श्रेष्ठ 10 स्थान पर रहने वाले छात्रों के साथ ही 29 अन्य मेधावी सम्मानित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed