{"_id":"6a9815e9567864dda908c6e3","slug":"video-bridge-worth-rs15-crore-to-be-built-at-gopipurwa-causeway-in-chitrakoot-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में गोपीपुरवा रपटा पर डेढ़ करोड़ से बनेगा पुल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में गोपीपुरवा रपटा पर डेढ़ करोड़ से बनेगा पुल, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मानिकपुर क्षेत्र के गोपी पुरवा के पास रपटा के ऊपर बारिश का पानी बहने से आवागमन बंद है। बुधवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि हर साल यह समस्या होती है। स्थायी समाधान के लिए भेजी गई कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है। यहां 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण होगा, जिसके लिए 1.50 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। अधिकारियों को प्राथमिकता से काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल डायवर्जन से आवागमन चल रहा है। मौके पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वैकल्पिक मार्ग बना कर शुरू कराए आवागमन
बाढ़ से टिकरिया और जारो माफी क्षेत्र के रपटा-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत के बाद भी ये फिर बह गए। बुधवार को विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को जलस्तर कम होते ही मरम्मत के निर्देश दिए और तब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने को कहा। क्षतिग्रस्त रपटों पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जारो माफी में क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का प्रस्ताव तुरंत शासन को भेजने को कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।