{"_id":"6969007398ed448e9308d8f6","slug":"video-speeding-motorcycle-hit-child-breaking-his-leg-in-chandauli-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, पैर टूटा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर, पैर टूटा; VIDEO
टांडाकला क्षेत्र के सोनबरसा टांडा बाजार मार्ग पर गुरुवार की 9 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे का दाहिना पैर टूट गया है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौका पाकर बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, सोनबरसा निवासी रमेश निषाद का 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु गुरुवार सुबह 9 बजे करीब सीताराम की दुकान से सामान लेने गया था। जब वह सामान लेकर घर वापस लौट रहा था, तभी टांडा बाजार की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन युवक सवार थे, ने बच्चे को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जब तक लोग घायल बच्चे को संभालने और बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश करते, तब तक तीनों युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकले। परिजनों ने आनन-फानन में घायल प्रियांशु को चहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार और पैर पर प्लास्टर चढ़ाने के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।