{"_id":"6b01f402ee53504232084b2b","slug":"five-arrested-along-with-a-vehicle-carrying-protected-animals-three-animals-recovered-chandauli-news-c-189-1-svns1012-158009-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: संरक्षित पशु लदे वाहन के साथ पांच गिरफ्तार, तीन पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: संरक्षित पशु लदे वाहन के साथ पांच गिरफ्तार, तीन पशु बरामद
विज्ञापन
जौनपुर से बिहार ले जा रहे थे पशु, दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
सैयदराजा। मनराजपुर तिराहे के पास शुक्रवार को पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लग्जरी वाहन सफारी में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे तीन संरक्षित पशु बरामद किए गए। पुलिस ने वाहन और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजू उर्फ चंद्रजीत यादव, राजू यादव, प्रदीप यादव, निर्भय यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है। सभी वाराणसी और जौनपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पशुओं को जौनपुर के सिरकोनी से लादकर बिहार ले जा रहे थे।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने सूचना दी कि फेसुड़ा की ओर से सफारी में संरक्षित पशुओं को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मनराजपुर तिराहे पर पहुंची और वाहनों की जांच शुरू की।
दुधारी से आ रही टाटा सफारी को रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को कच्चे रास्ते से भगाने का प्रयास किया, लेकिन पहिया गड्ढे में फंस गया। इसके बाद वाहन में सवार पांच लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी काजू उर्फ चंद्रजीत यादव और राहुल यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।