{"_id":"6acd24a3e9be8e8ffb0dbbdd","slug":"video-six-mattresses-for-35-players-not-even-a-bucket-and-mug-for-bathing-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"35 खिलाड़ियों के लिए छह गद्दे, स्नान को बाल्टी-मग तक नहीं;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 खिलाड़ियों के लिए छह गद्दे, स्नान को बाल्टी-मग तक नहीं;video
दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन का समापन होने के बाद नगर पालिका इंटर कॉलेज में ठहराए गए 35 खिलाड़ियों को सोने के लिए शुरुआत में महज छह गद्दे दिए गए। वहीं, स्नान के लिए बाल्टी और मग तक की व्यवस्था नहीं की गई। मच्छरों से बचाव के भी इंतजाम न होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी अर्जुन, अमित, चंद्रभान मौर्या, गौरव कुशवाहा, सूरज पांडेय और आसिफ ने बताया कि सभी 35 खिलाड़ियों को एक ही कमरे में ठहराया गया है। सोने के लिए पर्याप्त गद्दे नहीं मिलने पर शिक्षकों से शिकायत की गई। इसके बाद 20 अतिरिक्त गद्दे भेजे गए। लेकिन स्नान के लिए बाल्टी-मग और मच्छरों से बचाव के इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य को व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।