{"_id":"6980b6e53bc6d82523038712","slug":"video-peaceful-immersion-of-saint-ravidas-statue-in-chandauli-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास की प्रतिमा का शांतिपूर्ण विसर्जन, VIDEO
चहनियां क्षेत्र में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार की शाम सोनहुला पोखरी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विसर्जन कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर सहभागिता निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
क्षेत्र में संत रविदास जयंती पर दो दिनों तक मंदिरों और विभिन्न स्थानों पर गाजे-बाजे के साथ पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जगह-जगह टेंट लगाकर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में चहनियां के प्रधान धर्मेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रशासन की सक्रियता और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम में पूरी तरह शांति बनी रही।
बलुआ एसओ अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। विसर्जन जुलूस में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लोग नाचते-गाते सोनहुला तालाब पहुंचे, जहां प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।