{"_id":"694027e1812eccbf70015772","slug":"video-out-of-control-school-bus-ran-over-a-motorcyclist-his-condition-is-critical-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित स्कूली बस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित स्कूली बस ने बाइक सवार को कुचला, हालत गंभीर; VIDEO
सकलडीहा थाना क्षेत्र के मनिहरा गांव के समीप मरकनिया माइनर के पास अनियंत्रित स्कूली बस ने सोमवार को बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में दौलतपुर निवासी 30 वर्षीय बेचू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही सकलडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस व बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।