{"_id":"6ab38e4c47879caafa016136","slug":"video-cleanliness-message-conveyed-through-street-plays-travelers-urged-to-dispose-of-trash-in-dustbins-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश, यात्रियों से बोले- कूड़ा कूड़ेदान में डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश, यात्रियों से बोले- कूड़ा कूड़ेदान में डालें
पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार को प्लेटफार्मों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्काउट-गाइड के सदस्यों ने नाटक के माध्यम से इधर-उधर कूड़ा फेंकने से होने वाले नुकसान और इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को समझाया। यात्रियों से कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में डालने और स्टेशन परिसर को साफ रखने की अपील की गई।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) सुमित चटर्जी और जिला सचिव संतोष पांडेय की देखरेख में लायंस ओपन ग्रुप, स्कूल ओपन ग्रुप और एलबीएस ओपन ग्रुप के 90 स्काउट-गाइड ने जंक्शन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटक के दौरान यात्रियों को एकल उपयोग वाली प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। स्काउट-गाइड ने यात्रियों से प्रयोग के बाद नल खुला न छोड़ने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। यात्रियों को चलती ट्रेन में सवार नहीं होने और एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए रेल ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ यात्रियों को जागरूक करने के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।