अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को सदलपुरा स्थित छत्रधारी महाविद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को सुरक्षा, जागरूकता और जिम्मेदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, किसी भी समस्या में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर में पिता, भाई या अन्य बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं अधिकतर लापरवाही के कारण होती हैं, इसलिए परिवार के हर सदस्य को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।
साइबर सेल के एसआई कृपेंद्र प्रताप सिंह ने मोबाइल और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल में सिम लॉक अनिवार्य रूप से लगाएं और किसी भी अज्ञात लिंक, नोटिफिकेशन या एपीके फाइल को न खोलें। उन्होंने स्पष्ट किया कि “पुलिस की कार्यप्रणाली में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई शब्द नहीं है। ऐसा कहने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से ठगी करने का प्रयास कर रहा होता है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।