{"_id":"6ae34c23ed646cd49a08728d","slug":"video-after-nine-days-of-worship-and-the-final-immersion-they-are-left-in-a-state-even-worse-than-trash-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिनकी नौ दिन की पूजा, विसर्जन के बाद उनकी कूड़े से भी बदतर हालात ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिनकी नौ दिन की पूजा, विसर्जन के बाद उनकी कूड़े से भी बदतर हालात ;video
नौ दिनों तक जिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के सामने श्रद्धालुओं ने सिर झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की, विसर्जन के बाद उन्हीं प्रतिमाओं के अवशेषों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूजा के दौरान पंडालों से लेकर विसर्जन स्थलों तक व्यवस्था के दावे किए गए, लेकिन विसर्जन के सात दिन बाद भी तालाबों और पोखरों के किनारे गंदगी पसरी है। कहीं देवी-देवताओं के टूटे हाथ और सिर बिखरे पड़े हैं तो कहीं पुआल, कपड़े और प्रतिमाओं के दूसरे अवशेषों का ढेर लगा है। कई जगह पानी में प्रतिमाओं के अवशेष सड़ रहे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है। पड़ाव के सूजाबाद स्थित अस्थायी तालाब से लेकर पीडीडीयू नगर के दामोदरदास पोखरे और मानसरोवर तालाब तक की स्थिति सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।