{"_id":"6ae3a82e398f1b815107d278","slug":"so-far-650-farmers-have-registered-to-sell-their-paddy-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156924-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धान बेचने के लिए अब तक 650 किसानों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धान बेचने के लिए अब तक 650 किसानों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने के लिए जिले में किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। एक अक्तूबर से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत अब तक 650 किसानों ने पंजीकरण और सत्यापन करा लिया है।
इस बार शासन ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के इच्छुक किसानों को पंजीकरण और खेतों के सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसानों को अपने अभिलेखों के अनुसार पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों की किसान रजिस्ट्री पहले से बनी हुई है, उन्हें दोबारा पंजीकरण और सत्यापन कराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, जिन किसानों की किसान रजिस्ट्री नहीं बनी है, उन्हें संबंधित लेखपाल और एसडीएम के माध्यम से अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा।