{"_id":"6b029c832a5df7ffc0092dd1","slug":"video-grand-nagar-kirtan-taken-out-in-budaun-on-prakash-utsav-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शहर में निकला भव्य नगर कीर्तन, गतका दल ने दिखाए करतब
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:10 PM IST
Link Copied
बदायूं में श्री गुरुनानक देव महाराज जी के 557वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य नगर कीर्तन आयोजन किया गया। विशाल नगर कीर्तन पूर्वाह्न 11 बजे गुरुद्वारा जोगीपुरा से शुरू हुआ। इससे पूर्व सुबह 8:30 बजे निशान साहिब को नया चोला पहनाया गया। श्री गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में अरदास करके पंज प्यारों की उपस्थिति में नगर कीर्तन शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला पहुंचा। वहां से आगे चलकर दोबारा गुरुद्वारा जोगीपुरा पहुंचकर नगर कीर्तन का समापन हुआ। यहां पर विशाल लंगर का आयोजन भी किया गया। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारा जोगीपुरा के प्रधान सरदार प्रतिपाल सिंह दुआ ने बताया कि अलीगढ़ से गतका पार्टी तथा वीर सिंह जी ने अपना गतका दल लेकर विशेष तौर पहुंचकर अपनी प्रस्तुति दी। रुद्रपुर से रहमान ढोल ग्रुप, अमृतसर से पाइप बैंड, पंजाब से शहनाई तथा बड़ी संख्या में गुरु की संगत शामिल हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।