{"_id":"6aa9a5a7e0ab1ed3da0c8dbb","slug":"one-dead-three-injured-in-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-bdn1037-173169-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सीएचसी पर लगी भीड़। संवाद
कादरचौक। कादरचौक-उसहैत मार्ग पर महमूरगंज गांव के पास मंगलवार शाम छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान अशोक (30) पुत्र खेमराज निवासी गांव गफ्फार नगला थाना कादरचौक के रूप में हुई है। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके चार छोटे बच्चे हैं। दूसरी बाइक पर भोले (30) पुत्र हरि सिंह निवासी ओम नगरिया, थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज अपनी पत्नी भूदेवी, 3 वर्षीय पुत्र राजेश और 1 वर्षीय पुत्री सरस्वती के साथ ससुराल गौरी नगला थाना उसहैत जा रहे थे।
तेज रफ्तार में हुई टक्कर में भोले, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उगनपुर गांव के किसान की सड़क हादसे में मौत
- धान की फसल के लिए दवा लेने जा रहे थे महेश
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। उगनपुर गांव के किसान महेश की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा बरेली मार्ग पर हुआ।
मृतक की पत्नी कोकिला ने बताया कि सोमवार शाम खेत से लौटने के बाद महेश धान की फसल में बाली सूखने की बीमारी का जिक्र कर रहे थे। इसी बीमारी की दवा लेने के लिए वह शाम करीब 7:30 बजे भटौली गांव के लिए पैदल निकले थे। भटौली की दूरी मात्र 2 किमी है, इसलिए वह पैदल ही चले गए। रात 8 बजे के बाद भटौली गांव से थोड़ा पीछे ही वह हादसे का शिकार हो गए।
मृतक के बड़े भाई विष्णु ने बताया कि परिवार में 6 लोग हैं। मात्र आठ बीघा जमीन है। महेश की 18 वर्षीय इकलौती बेटी राखी है, जिसकी शादी वह बड़ी धूमधाम से करना चाहते थे। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह खेती के साथ-साथ मजदूरी भी किया करते थे। उधर, सीओ अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।