{"_id":"6aa9a53bdf73d02e8c058e95","slug":"constable-transferred-to-police-lines-for-leaking-confidential-information-from-zarifnagar-police-station-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173197-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब जरीफनगर थाने की गोपनीय चीजें बाहर बताने पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब जरीफनगर थाने की गोपनीय चीजें बाहर बताने पर सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाने के पुलिस कर्मियों की एक के बाद एक कारगुजारी सामने आ रही है। मंगलवार को थाने की गोपनीय चीजें बाहर बताने पर सिपाही रॉबिन शर्मा को एसएसपी अंकिता शर्मा ने लाइन हाजिर कर दिया। सिपाही पर कार्य में शिथिलता बरतने और थाने की गोपनीयता भंग करने का आरोप है।
सांठगांठ कर पीड़ित पक्ष के घर फर्जी दबिश देने के मामले में निलंबित किए गए बस्तोई सीकरी चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज व चार पुलिसकर्मियों से जुड़े घटनाक्रम के बाद थाने के पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के दौरान थाने में तैनात सिपाही रॉबिन शर्मा की भूमिका संदिग्ध मिली। हालांकि घटना के दौरान वह छुट्टी पर थे।
जांच रिपोर्ट में कार्य में शिथिलता और थाने से जुड़ी गोपनीय जानकारी बाहर भेजे जाने का मामला सामने आने पर एसएसपी ने मंगलवार को सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। चर्चा है कि चौकी प्रभारी और सिपाहियों की ओर से दी गई दबिश देने की जानकारी सिपाही रॉबिन शर्मा को भी थी, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी।
विज्ञापन
-- -
दो अफसरों की जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह की विभागीय जांच और सीओ सहसवान की ओर से भी आंतरिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन घटनाओं में सिपाही की भूमिका कहां तक थी।
-- -
तीन दिन में तीन कार्रवाई से उठे सवाल
जरीफनगर थाने में तीन दिनों में लगातार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। 13 सितंबर को मोबाइल फोन की लोकेशन और ट्रेसिंग के नाम पर लोगों को डराकर रुपये वसूलने के मामले में थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत दो आरोपियों पर कार्रवाई हुई थी। मामले में पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। इसके साथ ही मालपुर चौकी क्षेत्र में दूसरे हल्का क्षेत्र के पुलिस कर्मियों की एनडीपीएस की दबिश से जुड़े विवाद में पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की गई। अब सिपाही रॉबिन शर्मा को लाइन हाजिर किए जाने से थाने की आंतरिक व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
-- -
सीओ सहसवान की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरक्षी के कार्य में शिथिलता और थाने की गोपनीयता भंग करने के साथ ही लापरवाही सामने आई। जिस पर कार्रवाई करते आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी