{"_id":"6ae856cb55f7502164011b1f","slug":"thieves-targeted-two-locked-houses-in-budaun-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: चोरों ने दो बंद मकानों को बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: चोरों ने दो बंद मकानों को बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:54 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र की म्याऊं चौकी क्षेत्र के गांव भसुंदरा में रविवार देर रात चोरों ने आमने-सामने बने दो बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी गिरीश की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी रामवती बच्चों के साथ असम में रहती हैं, जबकि उनके छोटे भाई सतीश सीआरपीएफ में तैनात हैं। दोनों के मकान आमने-सामने हैं। सोमवार सुबह चचेरे भाई विजय कुमार ने दोनों मकानों के गेट खुले देखे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने रामवती को फोन कर सूचना दी। रामवती ने बताया कि अलमारी में उनकी छोटी बहू अमृता के जेवर और नकदी रखी थी।
वहीं, सतीश के मकान से चोरों को कोई सामान नहीं मिला। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मकान मालिकों के आने पर तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी मकान मालिकों के आने पर ही मालूम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।